पटना | चर्चित चारा घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष (CBI) की ओर से 112वें गवाह के तौर पर तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार झा पेश हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी गवाही दी, जिसके बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे जिरह (Cross-examination) की।
क्या है यह पूरा मामला?
यह केस भागलपुर और बांका जिला कोषागार (Treasury) से अवैध निकासी का है।
- रकम: फर्जी बिल (Voucher) लगाकर सरकारी खजाने से 44 लाख रुपये निकाले गए थे।
- आरोपी: इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव समेत कुल 44 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
आधे से ज्यादा आरोपी दुनिया छोड़ चुके
लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान इस केस के कई आरोपियों का निधन हो चुका है।
- कुल 44 आरोपियों में से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत 26 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।
- कोर्ट ने इन मृत आरोपियों के खिलाफ मामला बंद कर दिया है।
- अब इन पर चल रहा केस: फिलहाल लालू प्रसाद यादव समेत जीवित बचे 18 आरोपियों के खिलाफ ही सुनवाई चल रही है।


