बिहार में शारीरिक शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: TRE-4 के बाद होगी बहाली; 500 छात्रों पर एक मास्टर साहब; शिक्षा मंत्री का ऐलान

पटना | बिहार के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक (P.E. Teacher) और संगीत शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं को अभी और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को विधान परिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि इन विषयों की बहाली TRE-4 (चौथे चरण) के बाद ही शुरू होगी।

1. 500 छात्रों पर एक पीटी टीचर

​राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह के सवाल पर मंत्री ने सरकार का रोडमैप बताया:

  • नियम: हर स्कूल में 500 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक नियुक्त किया जाएगा।
  • देरी क्यों?: मंत्री ने कहा कि अभी गणित, भौतिकी जैसे मुख्य विषयों में योग्य शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता पठन-पाठन वाले विषयों (Core Subjects) को भरना है। जब यह पूरा हो जाएगा, तब संगीत और खेल के शिक्षकों की भर्ती होगी।

2. बिना कॉलेज वाले 213 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

​शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।

  • ​राज्य के 213 ऐसे प्रखंड (Blocks) चिह्नित किए गए हैं, जहां एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।
  • ​सरकार अब इन सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है, ताकि ग्रामीण छात्रों को शहर न भागना पड़े।

3. हेडमास्टर की पोस्टिंग और प्रमोशन पर भी बोले

  • प्रमोशन: 10 साल से ज्यादा अनुभव वाले विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति पर मंत्री ने कहा कि 8 साल पुराने शिक्षकों के लिए प्रावधान है, लेकिन यह रिक्ति (Vacancy) होने पर ही मिलेगी। कालबद्ध (Time Bound) प्रोन्नति का कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन वित्तीय लाभ दिया जाएगा।
  • ट्रांसफर: हेडमास्टरों को 100-500 किमी दूर भेजने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उनकी संख्या प्राथमिक शिक्षकों के मुकाबले कम है, इसलिए दूरदराज के स्कूलों में तैनाती मजबूरी है।

4. स्कूल की जमीन का बनेगा रिकॉर्ड, रिटायर्ड अफसर करेंगे काम

​कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा ने स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया।

  • ​इस पर मंत्री ने बताया कि अब हर जिले में राजस्व विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों को बहाल किया जा रहा है।
  • ​ये अधिकारी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की जमीन का ब्योरा तैयार करेंगे और बाउंड्री वॉल बनवाएंगे ताकि कोई कब्जा न कर सके।
  • Related Posts