विपक्षी बैठक को लेकर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला , कही ये बड़ी बात

पटना: विपक्षी बैठक को लेकर बिहार की राजनीति में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. महागठबंधन सरकार इसे सफल बता रही है तो बीजेपी नीतीश कुमार को आड़े हाथों ले रही है. वहीं, इस पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष की बैठक टांय- टांय फिश हो गई. कहावत है ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ परंतु बैठक के बाद जो चुहिया निकली वह भी मरी हुई।

सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक की एक ही उपलब्धि है कि अगली बैठक का स्थान तय कर पाए. पटना की 40 डिग्री वाली गर्मी में कुछ निर्णय नहीं हो पाया. शायद हिमाचल की ठंडी वादियों में राहुल गांधी लालू यादव के प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बैठक में न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, न ही नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा हुई. उल्टे अरविंद केजरीवाल गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए. सात मुख्य विपक्षी दल बैठक से नदारद थे. 15 शामिल दलों में 10 परिवारवादी दल हैं और 12 दल हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. ऐसे वंशवादी और भ्रष्टाचारी से लिप्त पार्टियां ईमानदार नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *