भागलपुर के टाउन हॉल में गूंजेगी ‘वाह-वाह’: शनिवार को सजेगी उर्दू शायरी की महफिल; DM करेंगे उद्घाटन, पटना से आएंगे डायरेक्टर

भागलपुर | अगर आप शेर-ओ-शायरी और साहित्य में दिलचस्पी रखते हैं, तो शनिवार को टाउन हॉल जरूर पहुंचें। 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को यहां ‘फरोगे-ए-उर्दू’ सेमिनार, कार्यशाला और मुशायरे का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

DM करेंगे उद्घाटन, पटना से आएंगे खास मेहमान

​कार्यक्रम का आगाज भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी करेंगे।

  • मुख्य अतिथि: इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (उर्दू निदेशालय) के अपर सचिव-सह-निदेशक श्री एस.एम. मोहम्मद परवेज आलम पटना से विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

मशहूर शायर जमाएंगे रंग

​जिला उर्दू भाषा कोषांग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  • क्या होगा खास: सेमिनार और वर्कशॉप में उर्दू भाषा के विकास पर चर्चा होगी।
  • मुशायरा: सबसे खास आकर्षण ‘मुशायरा’ होगा, जिसमें भागलपुर के मशहूर उर्दू साहित्यकार और शायर अपनी बेहतरीन रचनाएं, गजलें और नज्में पेश करेंगे। उम्मीद है कि टाउन हॉल का माहौल “वाह-वाह” और तालियों से गूंज उठेगा।
  • Related Posts

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर देश में जश्न, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading