वैभव की पारी या वीडियो गेम? ध्रुव जुरेल बोले – “एक बिहारी सब पर भारी”

हरारे के मैदान पर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कोहराम मचाया कि इंग्लैंड का पूरा बॉलिंग अटैक बेबस नजर आया। वैभव ने जब चाहा, जिस दिशा में चाहा गेंद को सीधे दर्शकों के बीच पहुंचा दिया। सिर्फ 80 गेंदों में उन्होंने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

इस पारी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, वहीं फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के मुरीद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी हो गए हैं।

जुरेल ने की खुलकर तारीफ

फाइनल में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से रन बरसाए। उन्होंने महज 55 गेंदों में शतक पूरा कर फाइनल की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। इस शानदार प्रदर्शन पर ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा—
“एक बिहारी सब पर भारी… शाबाश वैभव।”

सबसे तेज 150 रन का भी रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 71 गेंदों में हासिल की। इसके साथ ही वे अंडर-19 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

वैभव ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2008 में माइकल हिल ने नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव ने फाइनल में 15 छक्के जड़ दिए। साथ ही उन्होंने फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

वैभव की यह पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य की सुनहरी तस्वीर पेश करती है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…