भागलपुर में फाइलेरिया पर ‘वॉर’: 10 फरवरी से घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा; DM की अपील- खाली पेट न खाएं, घबराएं नहीं

भागलपुर | भागलपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि 10 से 28 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे।

खाली पेट नहीं खानी है दवा: DM

​डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि लोगों को पहले ही बता दिया जाए कि यह दवा खाली पेट नहीं खानी है

  • ​अभियान के दौरान लोग सुबह कुछ न कुछ खाकर तैयार रहें।
  • ​आशा, आंगनबाड़ी सेविका और एएनएम अपने सामने ही लोगों को दवा खिलाएंगी, घर ले जाने के लिए दवा नहीं दी जाएगी।

किसे कितनी गोली खानी है? (डोज चार्ट)

​बैठक में दवा की खुराक (Dose) भी निर्धारित कर दी गई है। आपको डाइथाइलकार्बामेजिन (DEC) और एल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाएंगी।

  • 2 से 5 वर्ष के बच्चे: 1 गोली DEC + 1 गोली एल्बेंडाजोल।
  • 6 से 14 वर्ष के बच्चे: 2 गोली DEC + 1 गोली एल्बेंडाजोल।
  • 15 वर्ष से ऊपर के सभी लोग: 3 गोली DEC + 1 गोली एल्बेंडाजोल।

सावधान: यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं दी जाएगी।

दवा खाने पर उल्टी या चक्कर आए तो?

​डीएम ने लोगों का भ्रम दूर करते हुए कहा कि दवा खाने के बाद अगर किसी को हल्का चक्कर या बेचैनी हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुश होने की बात है।

  • ​इसका मतलब है कि आपके शरीर के अंदर फाइलेरिया के कीड़े (Worms) मौजूद थे और दवा खाने से वे मर रहे हैं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है।

11 फरवरी को लगेगा ‘मेगा कैंप’

  • 11 फरवरी 2026 को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप लगेगा।
  • ​इस दिन जीविका दीदी और आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं को दवा खिलाई जाएगी।
  • ​बाकी दिनों में टीम घर-घर जाएगी। स्कूलों में भी बच्चों को दवा खिलाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ तालमेल बनाया गया है।
  • Related Posts

    भागलपुर में उद्यमियों के सपने हुए सच: रेशम भवन में लगा लोन मेला, DM ने बांटे चेक; कहा- अब नौकरी मांगनी नहीं, देनी है

    Share Add as a preferred…

    Continue reading