स्टार बना तो उठे सवाल – क्या सच में वैभव की कोई गर्लफ्रेंड है? पूरा सच जानिए

नई दिल्ली: महज़ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। आईपीएल 2025 में शानदार शतक के बाद चर्चा में आए इस युवा बल्लेबाज ने अब अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लगातार बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्डतोड़ पारियों के कारण वैभव आज फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बन चुके हैं। उनकी तकनीक, निडर बल्लेबाजी और मैच जीताने की काबिलियत ने उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना दिया है।

निजी जीवन को लेकर क्या है सच्चाई?

लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही लोग वैभव की निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं। हालांकि वैभव अभी सिर्फ 14 साल के हैं और पूरी तरह अपने खेल व पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। उनके किसी भी तरह के रोमांटिक रिलेशनशिप से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। परिवार और कोच का कहना है कि फिलहाल उनका एकमात्र लक्ष्य क्रिकेट में लगातार बेहतर करना और देश के लिए खेलना है।

फाइनल में खेली यादगार पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी पारी खेली जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने—

  • मात्र 80 गेंदों में 175 रन बनाए
  • पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े
  • 218+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की
  • फाइनल में सबसे तेज शतक और सबसे तेज 150 रन का रिकॉर्ड बनाया

उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा भी बना दिया।

भविष्य पर टिकी निगाहें

कोच और क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी में लंबी रेस का घोड़ा बनने की पूरी क्षमता है। इतनी कम उम्र में जिस परिपक्वता से वह खेल रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा मैच विनर मिलने वाला है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के बेटे का कमाल! चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सोनपुर के धावक विभास्कर कुमार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…