भागलपुर में झपटमारों का ‘गेम ओवर’: पूर्व पार्षद की बेटी से लॉकेट और छात्रा से मोबाइल छीनने वाले 3 गिरफ्तार; सामान भी बरामद

भागलपुर | शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में है। गुरुवार को बबरगंज और विश्वविद्यालय (विवि) थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की दो वारदातों का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने न केवल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि लूटा गया सोना और मोबाइल भी बरामद कर लिया।

केस 1: मां के साथ जा रही बच्ची का लॉकेट नोचा

​पहली घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर की है।

  • पीड़ित: पूर्व पार्षद नीलकमल की नाबालिग बेटी।
  • घटना: बच्ची अपनी मां के साथ जा रही थी, तभी बदमाश ने उसके गले से सोने की चकती (लॉकेट) छीन ली।
  • एक्शन: बबरगंज थानेदार दिव्या कुमारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत कुमार (निवासी: अलीगंज, अंबाबाग) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से छीना गया लॉकेट भी मिल गया है।

केस 2: परीक्षा देकर निकली छात्रा का मोबाइल छीना

​दूसरी घटना विवि थाना क्षेत्र में मारवाड़ी कॉलेज के पास हुई।

  • घटना: एक छात्रा कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली ही थी कि बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
  • एक्शन: छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग शुरू की। ललमटिया और विवि थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया।
  • गिरफ्तार आरोपी: मो. शाहनवाज और मो. सरफराज (दोनों शाहजंगी, हबीबपुर के रहने वाले हैं)।
  • बरामदगी: विवि थानेदार अविनाश ने बताया कि इनके पास से छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
  • ये भी पढ़े..

    भव्य पालकी यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम अमृत महोत्सव, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 25 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा

    Share Add as a preferred…