पटना में ट्रेनिंग सेंटर से भागा भागलपुर का ‘मुन्ना भाई’: फोटो मिलान में खुली पोल तो हुआ फरार; होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा

पटना/भागलपुर | पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित ओपी साह सामुदायिक भवन में चल रही होमगार्ड जवानों की ट्रेनिंग में हड़कंप मच गया। यहां भागलपुर का एक ‘मुन्ना भाई’ फर्जी तरीके से ट्रेनिंग ले रहा था। जब अधिकारियों ने सख्ती से जांच की, तो वह मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

चेहरा नहीं मिला, तो उड़े होश

​मामला तब खुला जब बिहार गृह रक्षा वाहिनी के निरीक्षक (Inspector) संयम राम (निवासी: पूर्वी चंपारण) रूटीन जांच कर रहे थे।

  • ​वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर प्रशिक्षु जवानों का रोल कोड, नाम-पता और फोटो का मिलान किया जा रहा था।
  • ​जब रूपेश कुमार की बारी आई, तो जिला मुख्यालय से भेजी गई लिस्ट वाली फोटो और सामने खड़े युवक के चेहरे में अंतर पाया गया।

कौन है यह फर्जी जवान?

​फर्जीवाड़ा करने वाला युवक भागलपुर का रहने वाला है।

  • नाम: रूपेश कुमार
  • पिता: रतन मंडल
  • पता: ग्राम- डेढ़ा, थाना- बाघ, जिला- भागलपुर।

पूछताछ के लिए बुलाया, वह भाग खड़ा हुआ

​फोटो मिसमैच होने पर अधिकारियों ने रूपेश को पूछताछ के लिए बुलाया। उसे भनक लग गई कि उसकी पोल खुल चुकी है। वह बिना किसी को सूचना दिए चुपके से ट्रेनिंग सेंटर से फरार हो गया।

​मालसलामी पुलिस ने इंस्पेक्टर संयम राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस फर्जी जवान की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगा रही है कि वह असली कैंडिडेट है या किसी और की जगह ट्रेनिंग कर रहा था।

  • Related Posts

    बेतिया में कलयुगी बेटे की करतूत: बाइक नहीं दी तो मां को पीटा; आहत होकर 3 KM दूर जंगल में गई और लगा ली फांसी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading