बेतिया में कलयुगी बेटे की करतूत: बाइक नहीं दी तो मां को पीटा; आहत होकर 3 KM दूर जंगल में गई और लगा ली फांसी

बेतिया (गौनाहा) | गौनाहा प्रखंड के सिठी जगरनाथपुर गांव में ममता शर्मसार हो गई। यहां एक 40 वर्षीय महिला संभा देवी (पति: योगेन्द्र मांझी) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसके बड़े बेटे ने बाइक की मांग पूरी न होने पर अपनी ही मां को पीट दिया था।

बाइक के लिए मां पर उठाया हाथ

​ग्रामीणों के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है।

  • ​संभा देवी का बड़ा बेटा वासुदेव कुमार अपनी मां से बाइक मांग रहा था।
  • ​मां ने किसी कारणवश मना कर दिया।
  • ​इस पर कलयुगी बेटा आग-बबूला हो गया और उसने अपनी मां की पिटाई कर दी।

रस्सी लेकर निकली, सुबह जंगल में लटकता मिला शव

​बेटे द्वारा की गई पिटाई और अपमान को संभा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

  • ​बुधवार देर शाम ही वह घर से एक रस्सी लेकर निकल गई थीं।
  • ​परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
  • गुरुवार सुबह 6 बजे गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर वीटीआर (VTR) के जंगल में उनका शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।

​इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और लोग बेटे की इस हरकत को कोस रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल; अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी

    Share Add as a preferred…

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…