भागलपुर का ‘मरीन ड्राइव’: अब मायागंज, बरारी और नया बाजार भी जुड़ेंगे गंगा पथ से; 8 जगह बदला रूट

शमशान घाट के पास 70 मीटर नदी में खिसकेगी सड़क

भागलपुर | भागलपुर से मुंगेर तक बनने वाले ‘गंगा पथ’ (Ganga Path) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया है कि इस फोरलेन सड़क को शहर के तीन प्रमुख इलाकों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे शहर के ट्रैफिक का लोड तो कम होगा ही, साथ ही गंगा किनारे का नजारा भी बदल जाएगा।

इन 3 जगहों पर मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

​डीएम ने निर्देश दिया है कि गंगा पथ को इन स्थानों से कनेक्ट किया जाए:

  1. नया बाजार: शहर का व्यस्त इलाका।
  2. मायागंज (JLNMCH): मरीजों को अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी।
  3. बरारी घाट: श्रद्धालुओं और शमशान घाट जाने वालों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

तोड़फोड़ से बचने के लिए ‘पानी’ में बनेगी सड़क

​घनी आबादी, धार्मिक स्थलों और कॉलेजों को बचाने के लिए गंगा पथ के नक्शे (Alignment) में 8 जगहों पर बदलाव किया गया है। सड़क को अब गंगा नदी की तरफ खिसका कर बनाया जाएगा:

  • SM कॉलेज और हॉस्टल: यहां सड़क को 15 मीटर गंगा नदी की तरफ खिसकाया जाएगा।
  • महर्षि मेंहीं आश्रम और इंटेक वेल: यहां घने पेड़ों और सरकारी स्ट्रक्चर को बचाने के लिए सड़क 20 मीटर नदी की ओर शिफ्ट होगी।
  • बरारी घाट और शमशान घाट: यहां सबसे बड़ा बदलाव होगा। राधाकृष्ण मंदिर और घाट को सुरक्षित रखने के लिए एलाइनमेंट को 70 मीटर गंगा नदी की तरफ शिफ्ट किया जाएगा।
  • सुल्तानगंज-घोरघट: यहां गंगा पथ NH-80 से 30 मीटर की दूरी पर बनेगा।

दो फेज में होगा काम

  • फेज-1: मुंगेर (साफियाबाद) – बरियारपुर – घोरघट – सुल्तानगंज।
  • फेज-2: सुल्तानगंज – भागलपुर – सबौर।

डीएम का निर्देश: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने साफ कहा है कि शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाना पहली प्राथमिकता है, इसलिए इन कनेक्टिविटी पॉइंट्स पर तेजी से काम आगे बढ़ाया जाए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…