भागलपुर में 20 रुपये के लिए मर्डर: ताड़ी के पैसे मांगे तो ‘रंगदार’ ने सीने में उतार दिया चाकू; भीड़ ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

ताड़ी के पैसे मांगे तो ‘रंगदार’ ने सीने में उतार दिया चाकू; भीड़ ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

भागलपुर (सन्हौला) | सन्हौला बाजार के घोघा ऑटो स्टैंड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे अफरा-तफरी मच गई। यहां ताड़ी पीने के बाद पैसे मांगने पर खुद को ‘रंगदार’ बताने वाले एक बदमाश ने ताड़ी विक्रेता एतबारी चौधरी (32) की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए मृतक के 13 साल के भतीजे अंकित समेत तीन लोगों को भी आरोपी ने घायल कर दिया।

500 का नोट दिया, चेंज लिया और घोंप दिया चाकू

​मृतक के भतीजे अंकित ने बताया कि विवाद की वजह सिर्फ सनक थी।

  • ​आरोपी बासुकी मंडल (निवासी: श्रीचक) ने दुकान पर ताड़ी पी।
  • ​पैसे मांगने पर वह रंगदारी दिखाने लगा। बाद में उसने 500 का नोट दिया।
  • ​दुकानदार एतबारी ने पैसे काटकर बाकी रुपए उसे लौटा दिए।
  • ​लेकिन, अचानक बासुकी ने चाकू निकाला और एतबारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। ज्यादा खून बहने से सन्हौला अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

भीड़ का इंसाफ: पोल से बांधकर की धुनाई

​हत्या की खबर फैलते ही बाजार में मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।

  • ​भीड़ ने भाग रहे आरोपी बासुकी मंडल को दबोच लिया।
  • ​उसे बचाने आए उसके भाई को भी लोगों ने पकड़ लिया।
  • ​दोनों को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा गया। हालात यह हो गए कि आरोपी अधमरा हो गया।

पुलिस ने बचाया, आरोपी रेफर

​सूचना मिलते ही सन्हौला पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

  • ​प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बासुकी मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • ​भीड़ की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल है, इसलिए उसे पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर रेफर किया गया है।
  • ​अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Related Posts

    बिहार दिवस के मंच पर गूंजी ‘शक्ति’ और ‘देशभक्ति’ की थाप! ACS डॉ. एन विजयलक्ष्मी के भरतनाट्यम ने बांधा समां; श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल हुआ भक्तिमय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर उद्योग विभाग के पवेलियन का ‘ग्रैंड फिनाले’; ‘मेड इन बिहार’ ब्रांड ने जीता दिल, सचिव कुंदन कुमार ने कारीगरों और स्टार्टअप्स की थपथपाई पीठ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading