​पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: दीदारगंज थानेदार पर गिरी गाज, अवैध मिट्टी कटाई में लापरवाही पड़ी भारी; 9 अफसरों का ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट

पटना | राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के 9 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा दीदारगंज थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई की है। अवैध मिट्टी कटाई रोकने में नाकामी उन्हें भारी पड़ गई।

​पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: दीदारगंज थानेदार पर गिरी गाज, अवैध मिट्टी कटाई में लापरवाही पड़ी भारी; 9 अफसरों का ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट

दीदारगंज SHO नप गए, लाइन हाजिर

​दीदारगंज के थानाध्यक्ष रणविजय कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस केंद्र (Police Lines) भेज दिया गया है।

  • वजह: उनके इलाके में अवैध मिट्टी कटाई की सूचना मिली थी। जब उनसे जवाब मांगा गया, तो वे संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसे अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए उन पर गाज गिरी है।
  • नए थानेदार: अब बाढ़ कोर्ट में अभियोजन एवं सुरक्षा प्रभारी रहे सुनील कुमार-2 को दीदारगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

धनरूआ और नौबतपुर को भी मिले नए कप्तान

  • धनरूआ: यहां के थानेदार महेश्वर प्रसाद राय पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर जा रहे थे, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह अमित कुमार को धनरूआ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • नौबतपुर: तत्कालीन थानेदार संजीत कुमार का ट्रांसफर एसटीएफ (STF) में हो गया है। अब उनकी जगह मंजीत कुमार ठाकुर नौबतपुर थाने की कमान संभालेंगे।

इन अधिकारियों का भी बदला ठिकाना

​एसएसपी के आदेश के मुताबिक, अन्य महत्वपूर्ण बदलाव इस प्रकार हैं:

  1. शंकर झा: इन्हें नदी थाना से हटाकर चित्रगुप्त नगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  2. सद्दाम हुसैन: ये पहले जे.पी. सेतु टी.ओ.पी. (दीघा) के प्रभारी थे, अब इन्हें नदी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  3. विष्णु कुमार: बिक्रम थाना में कार्यरत विष्णु कुमार को जे.पी. सेतु टी.ओ.पी. का नया प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी का कड़ा संदेश

​पुलिस मुख्यालय ने साफ निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी बिना किसी देरी के अपनी नई जगह पर योगदान दें। अवैध खनन और लापरवाही पर हुई इस कार्रवाई से विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: गायघाट में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading