सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि पर बहेगी भक्ति की बयार: 15 फरवरी से होगी श्रीराम कथा और भागवत; ध्वजारोहण के साथ गूंजे जयकारे

सुल्तानगंज (भागलपुर) | महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सुल्तानगंज प्रखंड का माहौल पूरी तरह धर्ममय होने वाला है। रघुचक अन्हार में रामेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले ‘श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा’ का बिगुल बज चुका है। गुरुवार को चंडीगढ़ से पधारे कथा वाचक कुंदन जी महाराज की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

चंडीगढ़ से आए कुंदन जी महाराज सुनाएंगे कथा

​आयोजन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। ध्वजारोहण से पहले कुंदन जी महाराज ने मंगल पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

  • ​यह धार्मिक अनुष्ठान 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) से शुरू होगा।
  • ​कार्यक्रम में कटहरा पंचायत के अलावा मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसाल्ला और आजाद नगर समेत कई गांवों के श्रद्धालु जुटेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

​इस मौके पर रामेश्वर सेवा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्री राम सिंह, जयप्रकाश सिंह और युवराज चंदन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वैशाली में 15 मिनट में साफ हुई दुकान: शटर गिराकर 10 लाख की ज्वेलरी लूटी; कनपटी पर पिस्टल सटाकर कर्मियों को बनाया बंधक, CCTV की हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading