तमिलनाडु मंत्री के बयान पर बिहार में सियासत गरम: लखेंद्र पासवान का पलटवार— “बिहारी स्वाभिमान से समझौता नहीं करता”

पटना। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर.के. पनीरसेल्वम के कथित बयान को लेकर बिहार की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के लोग मेहनतकश हैं और अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते।

मंत्री पासवान ने कहा कि “एक बिहारी सौ पर भारी” केवल नारा नहीं, बल्कि बिहारियों की क्षमता, संस्कार और आत्मसम्मान की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में बिहार के लोग अपनी मेहनत से कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी राज्य के मंत्री को शोभा नहीं देती। ऐसे बयान व्यक्ति के संस्कार और सोच को दर्शाते हैं। बिहार आज तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और “मजबूत बिहार” की दिशा में काम हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण पर भी रखी सरकार की बात

महिला सशक्तिकरण बिल और महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर लखेंद्र पासवान ने कहा कि अपराध की घटनाएं पहले भी होती थीं और आज भी होती हैं, लेकिन फर्क कार्रवाई का है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी, जबकि अब किसी भी घटना पर त्वरित और सख्त कदम उठाए जाते हैं।

उन्होंने दावा किया कि महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण यह है कि आज पूरे देश में पुलिस बल में महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी बिहार में है। सरकार लगातार महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा में भाषण पढ़ते वक्त कई बार अटके तेजस्वी, सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए ठहाके

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading