बिहार में सार्वजनिक जगहों पर द्विअर्थी और अश्लील गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पटना। बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थलों और वाहनों में बजने वाले द्विअर्थी और अश्लील गीतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री ने राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे गाने बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने साफ कहा कि बसों, ऑटो, निजी वाहनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और खुले स्थलों पर अश्लील या दोअर्थी गीत बजाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाएं और उल्लंघन मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गृह मंत्री ने कहा कि इस तरह के गानों का समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है, खासकर बच्चों और किशोरों के मन पर इसका गलत प्रभाव जाता है। उन्होंने कहा कि अश्लील और फूहड़ गीत महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की भावना को भी ठेस पहुंचाते हैं तथा सामाजिक वातावरण को दूषित करते हैं।

सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अभियान चलाकर ऐसे मामलों में जुर्माना, जब्ती और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…