शब-ए-बरात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश, कहा—‘इबादत से बढ़ेगा आपसी प्रेम और सद्भाव’

पटना, 03 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात के मौके पर प्रदेश और देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शब-ए-बरात एक पवित्र और आत्ममंथन का पर्व है। इस रात लोग पूरी श्रद्धा के साथ जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात में मांगी गई दुआएं खुदा कबूल करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने के लिए दुआ करें।

मुख्यमंत्री ने कहा,
“आइए, हम सब मिलकर खुदा से दुआ करें कि हमारे बीच आपसी सद्भाव बना रहे और बिहार विकास के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।”

उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी एकता और मानवीय मूल्यों की याद दिलाते हैं, और यही भावना समाज को मजबूत बनाती है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…