6 महीने के बेटे को छोड़ गई मां, सीढ़ी की रेलिंग से.. लिखा – “मुझे आप समझ नहीं सके”

6 महीने के बेटे को छोड़ गई मां, सीढ़ी की रेलिंग से लटक कर दी जान
जोगसर में 20 साल की विवाहिता की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छलका दर्द—“मुझे आप समझ नहीं सके”

भागलपुर।जोगसर थाना क्षेत्र के मथुरा नाथ घोष लेन में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 20 वर्षीय विवाहिता प्रियंका ने अपने ही घर में सीढ़ी की रेलिंग से लगे लोहे के छड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में उसका 6 महीने का बेटा भी मौजूद था।

घटना की सूचना मिलते ही जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रियंका का मायका बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के लकड़ा फुलहरा गांव में है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के पिता फंटूश उर्फ मंटू मंडल भी पहुंचे।


सुसाइड नोट में छलका वैवाहिक तनाव

प्रियंका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पति से रिश्ते ठीक न होने की बात सामने आई है। नोट में उसने लिखा—

“बस यही आपसे सुनना बाकी रह गया था… ऐसा लग रहा है जैसे धरती फटे और मैं उसमें समा जाऊं।
मैं क्या हूं, आप समझ नहीं सके। अब तो मैं जा रही हूं।
अब मेरी बात मान लीजिएगा—बच्चे का ख्याल रखिएगा।
दूसरी शादी भी कर लीजिएगा, पर उसे मेरी तरह दुख नहीं दीजिएगा।
आई रियली लव यू… मैं सोचती थी कि आपके लिए मैं ही सबकुछ हूं, पर ये मेरी गलतफहमी थी।”


पति ड्यूटी से लौटकर कोर्ट गया, उसी बीच उठाया कदम

प्रियंका के पति अक्षत (जो बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास एक कार्यालय में गार्ड हैं) ने बताया कि वे रविवार रात नाइट ड्यूटी के बाद सोमवार सुबह घर लौटे। मां ने नाश्ता कराया, फिर दोनों कोर्ट चले गए। इसी दौरान प्रियंका ने यह कदम उठा लिया।

परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त घर में उसकी ननद कपड़े साफ कर रही थी। प्रियंका के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।


पुलिस: मायके वालों के बयान पर दर्ज होगा केस

जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के मायके पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा है—एक मां का अपने मासूम को छोड़ जाना, कई सवाल छोड़ गया है।

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…

‘हमनशीं’ : जब एक पत्रकार की कलम खबरों से आगे बढ़कर दिल की आवाज़ लिखने लगे

Share Add as a preferred…