राज्यपाल के सम्मान में झुके सीएम, पैर छूने से रोकते दिखे महामहिम—विधानसभा में पल भर का भावुक क्षण

पटना।बिहार विधानसभा में उस वक्त भावुक माहौल बन गया, जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक उनके चरणों में झुकने लगे। लेकिन महामहिम ने तुरंत उन्हें ऐसा करने से रोका और स्नेहपूर्वक संभाल लिया।

यह दृश्य कुछ ही सेकेंड का था, लेकिन विधानसभा परिसर में मौजूद सभी की नजरें इसी पर टिक गईं। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे। तस्वीरें सामने आते ही यह क्षण सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

सम्मान, संस्कार और सियासत का संगम
राजनीति के शोर-शराबे के बीच यह दृश्य नेताओं के आपसी सम्मान और भारतीय परंपरा की झलक जैसा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह कदम जहां उनकी विनम्रता को दर्शाता है, वहीं राज्यपाल का उन्हें रोकना संवैधानिक मर्यादा और स्नेह का प्रतीक माना जा रहा है।

पहले भी दिख चुका है ऐसा पल
यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार के ऐसे भावुक क्षण कैमरे में कैद हुए हों। पिछले साल पटना में आयोजित एक होली मिलन समारोह के दौरान भी उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए थे। उस वक्त भी रविशंकर प्रसाद ने तुरंत उन्हें थाम लिया था और दोनों नेताओं ने गले मिलकर अभिवादन किया था।

सोशल मीडिया पर चर्चा
विधानसभा का यह दृश्य सामने आने के बाद लोग इसे “राजनीति में संस्कार” तो कुछ “संवेदनशील पल” बता रहे हैं। सियासी मतभेदों से भरे दौर में यह तस्वीर एक अलग ही संदेश दे गई—कि सत्ता से ऊपर भी सम्मान और विनम्रता होती है।

  • Related Posts

    अनुशासनात्मक कार्रवाई अब होगी आसान, पारदर्शी और समयबद्ध.. सरकारी अफसरों के लिए जारी हुई संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading