टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के ‘भारत बायकॉट’ ऐलान पर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटरों ने उठाए सवाल

पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करेगी। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में जबरदस्त हलचल मच गई है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर प्रशंसकों तक, हर ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इस रुख की आलोचना हो रही है।

कई दिग्गजों का मानना है कि यह फैसला खेल भावना के खिलाफ है, जबकि कुछ का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत से संभावित हार के डर से यह कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पूर्व क्रिकेटरों ने जताई नाराजगी

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदन लाल ने कहा,
“पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने से उनका ही नुकसान होगा। यह कदम उनके लिए ‘गरीबी में आटा गीला’ जैसी स्थिति पैदा कर देगा।”

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने फैसले को विरोधाभासी बताते हुए कहा,
“एक तरफ पाकिस्तान की अंडर-19 टीम भारत के खिलाफ खेल रही है और दूसरी तरफ सीनियर टीम हार के डर से बायकॉट की बात कर रही है। यह दोहरा रवैया समझ से परे है।”

पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने तंज कसते हुए कहा,
“अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलेगा तो ICC के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचेंगे। वैसे भी वे हारते ही, अब शायद कम बेइज्जती होगी।”

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इसे पाकिस्तान के लिए नुकसानदेह बताया—
“यह बेहद अजीब फैसला है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान खुद पाकिस्तान क्रिकेट को होगा। PCB को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श से भी इस विवाद पर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने कूटनीतिक जवाब दिया—
“हमारा पूरा ध्यान वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है, बाकी मुद्दों पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा।”

फाइनल में भिड़ंत हुई तो क्या करेगा पाकिस्तान?

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया—
“अगर फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने–सामने हुए तो क्या तब भी पाकिस्तान खेलने से मना करेगा?”

भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने भी चुटकी लेते हुए कहा,
“अगर नॉकआउट में भारत से मैच पड़ा तो क्या उसे भी रद्द माना जाएगा? क्या इसे वर्ल्ड कप छोड़ना कहा जाएगा?”

ICC के लिए भी चुनौती

पाकिस्तान के इस रुख ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। भारत–पाकिस्तान मुकाबला किसी भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण होता है और इससे प्रसारण व व्यावसायिक आय पर भी बड़ा असर पड़ता है।

अब देखना होगा कि PCB अपने फैसले पर कायम रहता है या अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच रुख बदलता है। फिलहाल इस ऐलान ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही माहौल गर्मा दिया है।


 

  • Related Posts

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 7 विकेट से रौंदा, लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री

    Share Add as a preferred…

    Continue reading