आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, 27 फरवरी तक चलेगी कार्यवाही

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे और इसी दिन राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। वहीं, 3 फरवरी को वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

इस 19 दिवसीय सत्र के दौरान विभागीय बजट, तृतीय अनुपूरक बजट, अनुदान मांगों और कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। सरकार इन्हें सदन से स्वीकृत कराने का प्रयास करेगी।


19 दिनों तक चलेगा सत्र, 18 दिन होंगे प्रश्नकाल

पहले दिन को छोड़कर बाकी 18 दिनों तक प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण की कार्यवाही चलेगी, जिसमें सरकार को सदस्यों के सवालों के जवाब देने होंगे। सत्र के दौरान—

  • तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा
  • अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा
  • राजकीय विधेयकों पर विचार किया जाएगा
  • गैर सरकारी संकल्पों पर भी बहस होगी

2 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण

विधानसभा की अधिसूचना के अनुसार—

  • 2 फरवरी, सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी
  • 11:30 बजे सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण होगा
  • आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होगी
  • शोक प्रस्ताव के बाद पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होगी

3 फरवरी को पेश होगा बजट

  • 3 फरवरी: वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव बजट पेश करेंगे, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
  • 4 फरवरी: शब-ए-बरात की छुट्टी
  • 5 फरवरी: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार का उत्तर
  • 6 फरवरी: बजट पर चर्चा
  • 7-8 फरवरी: शनिवार-रविवार अवकाश

अनुदान मांगों और विधेयकों पर होगी लंबी चर्चा

  • 9 फरवरी: बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर
  • 10 फरवरी: अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान
  • 11 फरवरी: तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा, विनियोग विधेयक पारित
  • 12 फरवरी: विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा
  • 13-14 फरवरी: अवकाश
  • 16 से 20 फरवरी: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 23 फरवरी: विनियोग विधेयक 2026-27 पर चर्चा
  • 24 फरवरी: राजकीय विधेयक
  • 25 फरवरी: गैर सरकारी संकल्प
  • 26 फरवरी: अन्य राजकीय कार्य
  • 27 फरवरी: गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा

बजट पर चर्चा के लिए कुल 9 दिन

पूरे सत्र में—

  • बजट पर 2 दिन
  • राजकीय विधेयक पर 2 दिन
  • गैर सरकारी संकल्प पर 2 दिन
  • विभागीय बजट पर 9 दिन चर्चा का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा—

“सरकार बजट सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। सदन की कार्यवाही नियमावली के अनुसार चलेगी। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी के प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा।”


संख्या बल में NDA मजबूत, फिर भी हंगामे के आसार

विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास 35, एआइएमआइएम के 5 और बसपा का 1 विधायक है। विपक्ष की कुल संख्या 41 है।

संख्या बल भले ही सरकार के पक्ष में हो, लेकिन—

  • नीट छात्र मौत मामला
  • किसानों के रजिस्ट्रेशन
  • बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था

जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। महागठबंधन के लिए भी सत्र के दौरान एकजुटता बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading