परबत्ती असानन्दपुर में मां शीतला महारानी की भव्य शोभायात्रा.. बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

भागलपुर।परबत्ती असानन्दपुर में श्री श्री 108 बार शीतला महारानी पूजा समिति के तत्वावधान में मां शीतला महारानी की भव्य शोभायात्रा और पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंगलवार को दिन के 3 बजे मंदिर परिसर से मां की शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुंची।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मां शीतला की आराधना की। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता का स्वागत किया।


विधि-विधान से हुई पूजा, कीर्तन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
शोभायात्रा के बाद पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया। शाम को आयोजित कीर्तन संध्या में बनारस की तर्ज पर भव्य महाआरती की गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरती के दौरान पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा।


भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


समिति के पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रविकांत चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान संरक्षक रविंद्र प्रसाद सोनकर, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योतिष मंडल, महामंत्री संजीव कुमार उर्फ संजू, महासचिव राजा मंडल, कोषाध्यक्ष डॉ. नवल मंडल, प्रभारी दीपक झा उर्फ रवि, उपाध्यक्ष अमित मंडल, संगठन सचिव घनश्याम मंडल, सचिव मुकेश झा, संगठन मंत्री राजीव कुमार शाह, व्यवस्थापक धर्मेंद्र मंडल, प्रवक्ता संजीव कुमार शाह सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading