मायागंज अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, 5 घंटे तक ठप रही जांच

लाइन में खड़े रहे मरीज, 50 से ज्यादा बिना जांच कराए लौटे

भागलपुर। मायागंज अस्पताल के ओपीडी भवन के भूतल पर संचालित एक्सरे जांच मशीन शनिवार को अचानक खराब हो गई। इससे सुबह से ही जांच कराने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन खराब होने के बाद ओपीडी परिसर में मरीजों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों इंतजार करते रहे।

मरीजों का कहना है कि सुबह से ही उन्हें लाइन में खड़ा कर दिया गया था, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद मशीन को ठीक कराने की व्यवस्था समय पर नहीं हो सकी। दोपहर 12 बजे के बाद तकनीकी टीम को बुलाकर मशीन ठीक करने का प्रयास शुरू किया गया।


तीन बजे शुरू हुई जांच, तब तक लौट चुके थे दर्जनों मरीज

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे मशीन ठीक की जा सकी और दोबारा एक्सरे जांच शुरू की गई। लेकिन तब तक करीब पांच दर्जन से अधिक मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट चुके थे। कई मरीजों ने बताया कि दूर-दराज से आने के कारण वे ज्यादा देर रुक नहीं सके।


मरीजों में नाराजगी

लंबे समय तक इंतजार कर रहे मरीजों और उनके परिजनों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि सरकारी अस्पताल में पहले से ही संसाधनों की कमी है और ऐसी लापरवाही से मरीजों को और परेशानी झेलनी पड़ती है।

मरीजों ने मांग की है कि अस्पताल में वैकल्पिक मशीन या तुरंत मरम्मत की व्यवस्था हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading