सारण में FIR दर्ज नहीं करने पर थानाध्यक्ष निलंबित

जनता दरबार में महिला की शिकायत के बाद एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

सारण। जिले के पानापुर थाना प्रभारी को एक महिला की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सारण के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जांच के बाद की।

जनता दरबार में पहुंची पीड़िता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को एसपी के जनता दरबार में पानापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की कि उसने थाने में आवेदन देकर FIR दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन थाना प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया।

जांच में आरोप सही

महिला की शिकायत पर एसपी ने तत्काल जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पानापुर थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सख्त संदेश

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने में लापरवाही या मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…