पटना पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर गवर्नर और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, चौथे कृषि रोडमैप का करेंगी लोकार्पण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गयी हैं। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया। वे आज पटना के बापू सभागार में चतुर्थ कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी।

राष्ट्रपति आज पटना के बापू सभागार में चतुर्थ कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी। इसके लिए नीतीश सरकार की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है। वे दोपहर 12 बजे बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान वे मोतिहारी और गया केन्द्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम साढ़े 4 बजे वे पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में 18 अक्टूबर को रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। गवर्नर की तरफ से आयोजित डिनर पार्टी में कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

इसके बाद अगले दिन 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह सवा 9 बजे हेलीकॉप्टर से मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह पौने 11 बजे से पौने 12 बजे तक महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे पटना लौट आएंगी और फिर शाम साढ़े 5 बजे पटना AIIMS के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद वे गवर्नर हाउस पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता कर दी गई है। विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट, परेड स्थल, राजकीय अतिथिशाला और सर्किट हाउस पर मेडिकल टीम के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगा घाट और प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम! PM आवास से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *