सुल्तानगंज के नोनसर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, सीओ ने दिया हटाने का आदेश

मौके पर नापी कर अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश

भागलपुर (सुल्तानगंज)। सुल्तानगंज प्रखंड के नोनसर गांव में बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीण किसानों द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर प्रभारी अंचल अधिकारी शालिनी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जमीन की नापी कराई।

नापी के बाद विपक्षी पक्ष पुनम देवी, सोनु कुमार सिंह और मिठ्ठू सिंह (पिता कुंज बिहारी सिंह) को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। सीओ ने स्पष्ट किया कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निजी जमीन पर भी विवाद
ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी निजी जमीन पर भी जबरन दीवार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को लिखित आवेदन दिया है, जिस पर फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दीवार निर्माण पर रोक लगाई। प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading