मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

सिटी एसपी ने दिए जांच के आदेश, दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरपुर। शहर के टॉवर चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक युवक को रोककर उसकी बाइक और कागजात की जांच कर रहे थे। युवक का कहना है कि उसके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसकी बाइक को जबरन आगे बढ़ाने की कोशिश करता दिख रहा है।

कुछ कहने पर भड़का पुलिसकर्मी
इसी दौरान युवक ने कुछ कहा, जिससे नाराज होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में मौके पर मौजूद एक दरोगा भी युवक को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं।

सिटी एसपी का बयान
सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार बनेगा मेडिकल हब! PPP मॉडल पर विकसित होंगे 33 मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी बड़ी क्रांति

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी केस में बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया मना

    Share Add as a preferred…