सारण से बड़ी खबर: पीएम मोदी को धमकी देने वाला युवक बेंगलुरु से गिरफ्तार

सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ गाली-गलौज करने वाले युवक को छपरा साइबर थाना की पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ छपरा ले आई है।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक यूजीसी के नए नियमों को लेकर नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता नजर आया था। वीडियो में आरोपी न केवल प्रधानमंत्री को धमकी देता दिख रहा था, बल्कि देश में पूर्व में हुई प्रधानमंत्रियों की हत्या का भी उल्लेख कर रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद छपरा साइबर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई, जो पूर्व में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस के आधार पर छपरा साइबर थाना की टीम ने बेंगलुरु में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को छपरा लाया गया है, जहां उससे साइबर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की भूमिका तो नहीं है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading