भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
भागलपुर के “मिट्टी के लाल” कहे जाने वाले गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा के तेजतर्रार वक्ता निशिकांत दुबे का जन्मदिन शहर में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन भाजपा नेता अभिजीत गुप्ता उर्फ विक्कू के आवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समाजसेवी जुटे।
केक काटकर और सांसद के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। माहौल में जश्न के साथ-साथ जोश और उत्साह भी देखने को मिला।
हर साल मनाते हैं जन्मदिन
अभिजीत गुप्ता ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार निशिकांत दुबे का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे उनके लिए बड़े भाई समान हैं और वे उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भागलपुर विधायक रोहित पांडे, मेयर वसुंधरा लाल, डॉ. बिहारी लाल, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय सिन्हा सहित कई पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए।
सभी ने सांसद निशिकांत दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।
संजय सिन्हा ने भी कहा कि सांसद निशिकांत दुबे जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हैं और उनका नेतृत्व युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


