नाथनगर में बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव – “जी राम जी योजना से बनेगा विकसित गांव, यही है विकसित भारत की नींव”

भागलपुर | नाथनगर : ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को ज़मीन पर उतारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई VB-G RAM-G (जी राम जी) योजना को लेकर बुधवार को भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत गौराचौकी में जनजागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने संबोधित किया।

सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने, और इसके लिए सबसे पहले गांवों का विकसित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत मनरेगा की जगह अब जी राम जी योजना लाई गई है, जो विकसित ग्राम और स्वावलंबी भारत की आधारशिला बनेगी।


100 नहीं, अब 125 दिन की रोजगार गारंटी

कृषि मंत्री ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन की रोजगार गारंटी थी, वहीं जी राम जी योजना में 125 दिन की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार मुक्त, तकनीक आधारित और मजदूर केंद्रित सुधार बताया।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा—

“कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन दरअसल भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन है। अब जेसीबी से तालाब खोदकर फिर भरने और दोबारा खोदने जैसी फर्जी योजनाओं पर विराम लग गया है। यही वजह है कि कुछ लोगों को इस योजना से दर्द हो रहा है।”


औजारों का पूजन, भारत माता को नमन

कार्यक्रम के दौरान भारत माता का पूजन किया गया। साथ ही कृषि में प्रयुक्त होने वाले कुदाल, खुरपी, कचिया और अन्य औजारों का भी विधिवत पूजन किया गया, जिससे श्रम और कृषि के सम्मान का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कृषि मंत्री को भागलपुर की प्रसिद्ध कतरनी चावल की टोकरी और मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।


जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सभा में विधायक मिथुन यादव, मुरारी पासवान, भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडे, उमाशंकर, नीतेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

इसके बाद मंत्री ने दिन में आदमपुर स्थित डॉ. आनंद के आवास तथा शाम में एमएलसी डॉ. एन. के. यादव के आवास पर भी शिष्टाचार मुलाकात की।


यह जनजागरूकता अभियान ग्रामीण भारत में रोजगार, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता को लेकर एक नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…