इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: 2 से 13 फरवरी तक, भागलपुर में 59 केंद्र—DM ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर।इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर बुधवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई।

जिले में 59 परीक्षा केंद्र

इस वर्ष भागलपुर जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—

  • सदर अनुमंडल: 40
  • नवगछिया अनुमंडल: 10
  • कहलगांव अनुमंडल: 09

प्रवेश समय सख्त

  • प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 1:30 बजे तक
    इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मोबाइल और मशीनों पर पूरी तरह रोक

  • केंद्र अधीक्षक को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा अवधि में फोटोस्टेट, कॉपीयर, डुप्लीकेटर जैसी मशीनों का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।

सभी अतिरिक्त द्वार रहेंगे बंद

मुख्य द्वार के अलावा केंद्र के अन्य सभी द्वार सुबह 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रहेंगे। किसी को भी इन द्वारों से आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

जूते-मोजे पर पाबंदी

परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

बैठने की व्यवस्था

परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष सदर अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित होगा।

दूरभाष: 0641-2402082
प्रभारी:

  • श्रीमती बंदना कुमारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी – 8210396477
  • श्री देवराज कुमार, अनुदेशक ITI – 7739144987
  • श्री शशि कुमार, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी – 8877977265

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी और परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…