लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक

विभिन्न विभागों को कार्य निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

भागलपुर, 27 जनवरी 2026।
जिले में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय, भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम, निबंधन विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, खनन विभाग, नजारत शाखा, विधि शाखा, राजस्व विभाग, भू-अर्जन सहित अन्य संबंधित विभागों में लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यों में अनावश्यक विलंब से आमजन को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समयबद्ध तरीके से सभी मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि जिन मामलों में तकनीकी या अन्य कारणों से विलंब हो रहा है, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर सुश्री अपेक्षा मोदी सहित संबंधित विभागों के वरीय एवं कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क
भागलपुर

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…