बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

SH-78 पर हुआ हादसा

यह हादसा सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव फोरलेन के पास सरमेरा-बिहटा मार्ग (SH-78) पर हुआ। मृतकों की पहचान पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र झनकी गांव निवासी

  • पुष्पंजय कुमार (20 वर्ष), पिता नवीन चौहान
  • मन्नू कुमार (23 वर्ष), पिता अशोक राम
    के रूप में हुई है।

इलाज के दौरान एक की मौत

हादसे में घायल पुष्पंजय कुमार को इलाज के लिए बिहार शरीफ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं मन्नू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दो युवक गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में श्रवण कुमार और धीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया, जहां से धीरज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

ग्रामीण राजकुमार पासवान के अनुसार, पुष्पंजय और मन्नू बाइक से सरमेरा से घोसवरी लौट रहे थे। इसी दौरान उनके दोस्त धीरज और श्रवण सड़क किनारे बाइक पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक/पिकअप वाहन ने चारों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया।

सरमेरा थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि,

“चारों सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।”

पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए छानबीन कर रही है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस के मंच पर गूंजी ‘शक्ति’ और ‘देशभक्ति’ की थाप! ACS डॉ. एन विजयलक्ष्मी के भरतनाट्यम ने बांधा समां; श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल हुआ भक्तिमय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर उद्योग विभाग के पवेलियन का ‘ग्रैंड फिनाले’; ‘मेड इन बिहार’ ब्रांड ने जीता दिल, सचिव कुंदन कुमार ने कारीगरों और स्टार्टअप्स की थपथपाई पीठ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading