समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से, पहले दिन मधुबनी जाएंगे सीएम नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू होगा। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, दूसरे चरण के पहले दिन यानी 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मधुबनी जाएंगे। इसके बाद 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर में उनकी यात्रा होगी।

जिलाधिकारियों को तैयारी के निर्देश

मंत्रिमंडल सचिवालय ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की समय पर तैयारी करने का निर्देश दिया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौके पर मौजूद रहेंगे।

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी होगी

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पहले चरण में 16 जनवरी से दौरे पर हैं।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गैस सप्लाई पर संकट की आशंका: केंद्र ने लागू किया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading