बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के रूप में 25 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कैबिनेट विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। कई मंत्रियों को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
किस मंत्री को मिला किस जिले का प्रभार
- सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) – पटना
- विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) – मुजफ्फरपुर, भोजपुर
- विजय कुमार चौधरी – पूर्वी चंपारण, नालंदा
- विजेंद्र प्रसाद यादव – वैशाली, सारण
- श्रवण कुमार – समस्तीपुर, पूर्णिया
- मंगल पांडे – दरभंगा, पश्चिम चंपारण
- दिलीप कुमार जायसवाल – भागलपुर, गया
- अशोक चौधरी – सीतामढ़ी, शिवहर, जहानाबाद
- लेसी सिंह – मधुबनी, मधेपुरा
- मदन सहनी – सुपौल, खगड़िया
- रामकृपाल यादव – कैमूर, औरंगाबाद
- संतोष कुमार सुमन – औरंगाबाद
- सुनील कुमार – रोहतास, लखीसराय
- मोहम्मद जमा खान – किशनगंज, शेखपुरा
- संजय सिंह टाइगर – बांका
- अरुण शंकर प्रसाद – बेगूसराय
- सुरेंद्र मेहता – कटिहार
- नारायण प्रसाद – गोपालगंज
- रमा निषाद – बक्सर
- लखनेंद्र कुमार रोशन – अररिया
- श्रेयसी सिंह – नवादा
- प्रमोद कुमार – सहरसा, सिवान
- संजय कुमार – मुंगेर
- संजय कुमार सिंह – जमुई
- दीपक प्रकाश – अरवल
समृद्धि यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर निकले हुए हैं। यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी को बेतिया से हुई।
- 17 जनवरी: मोतिहारी
- 19 जनवरी: सीतामढ़ी, शिवहर
- 20 जनवरी: गोपालगंज
- 21 जनवरी: सिवान
- 22 जनवरी: सारण
- 23 जनवरी: मुजफ्फरपुर
- 24 जनवरी: वैशाली
सरकार का उद्देश्य जिलों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी को मजबूत करना बताया जा रहा है।



