WPL 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा

नवी मुंबई। वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। WPL 2026 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड टूटा

बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भले ही शतक से चूक गईं, लेकिन 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से खेली गई 96 रनों की पारी के साथ उन्होंने नया इतिहास रच दिया।
मंधाना अब WPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज कराने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था।

2024 में हरमनप्रीत ने किया था कमाल

हरमनप्रीत कौर ने WPL 2024 में 9 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए गुजरात जायंट्स के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए थे। उन्होंने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था, जो अब स्मृति मंधाना ने पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा WPL में सर्वाधिक स्कोर

खिलाड़ीटीमरनगेंदेंचौके/छक्केविपक्षी टीमवेन्यूतारीख
स्मृति मंधानाआरसीबी966113/3दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई17 जनवरी 2026
हरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस95*4810/5गुजरात जायंट्सनई दिल्ली9 मार्च 2024
दीप्ति शर्मायूपी वॉरियर्स88*609/4गुजरात जायंट्सनई दिल्ली11 मार्च 2024
शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स844510/4आरसीबीमुंबई5 मार्च 2023
स्मृति मंधानाआरसीबी814710/3दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा17 फरवरी 2025
शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स80*438/4आरसीबीबेंगलुरु1 मार्च 2025
स्मृति मंधानाआरसीबी805010/3यूपी वॉरियर्सबेंगलुरु4 मार्च 2024

कप्तानी पारी से आरसीबी मजबूत

स्मृति मंधाना की यह पारी न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई, बल्कि इससे आरसीबी का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। कप्तान के रूप में उनका यह प्रदर्शन टीम को WPL 2026 में खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार बनाता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…