नितिन नबीन कल पटना आएंगे, 16 जनवरी को देंगे चूड़ा-दही का भोज

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को पटना पहुंचेंगे। राजधानी पहुंचने के बाद वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मकर संक्रांति के अगले दिन यानी 16 जनवरी को नितिन नबीन की ओर से चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक प्रक्रिया जल्द

इधर, भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब औपचारिक रूप से जेपी नड्डा की जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मकर संक्रांति के बाद इस पद के लिए चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 20 जनवरी को उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान हो सकता है।

भाजपा के सबसे युवा अध्यक्षों में होंगे शामिल

46 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन नबीन भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में से एक होंगे। वे बिहार से आने वाले नेता हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

नितिन नबीन की ताजपोशी से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और रणनीतिक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए।


 

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading