कड़ाके की ठंड का कहर: सबौर में लगातार सर्द रातें, 23 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट; आठ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

भागलपुर। जिले में ठंड का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते तीन दिनों से सबौर में रात के समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बुधवार की रात सबौर में पारा गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बिहार में गयाजी (न्यूनतम 4.1 डिग्री) के बाद दूसरी सबसे ठंडी रात रही।

बीते 24 घंटे के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस अवधि में दिन का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगे और सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को बिहार के 23 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि आठ जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विभाग की ओर से उत्तर बिहार के 19 जिलों और दक्षिण-पूर्व बिहार के 5 जिलों में शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आठ जिलों के कुछ इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से जनजीवन और यातायात पर असर पड़ सकता है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड और कोहरे को देखते हुए जरूरी सावधानियां बरतें, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

 

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच PM मोदी का बड़ा कदम! ईरान के राष्ट्रपति को किया फोन; बोले- ‘बातचीत और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading