मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, पूर्व सांसद श्री अरुण कुमार के पिता एवं घोसी से जदयू विधायक श्री ऋतुराज कुमार के दादा स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे शिक्षकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और एक सर्वमान्य, कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक नेता के रूप में उनकी पहचान थी।

शैक्षणिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा के निधन से बिहार के शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading