जीवन जागृति सोसाइटी ने पूर्व मुख्य सचिव स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भागलपुर: भागलपुर के रेड क्रॉस रोड स्थित जीवन जागृति सोसाइटी कार्यालय में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अरुणाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव, स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

सादगी और कर्मनिष्ठा के प्रतीक थे स्व. सुनील कुमार सिंह

स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह का जन्म 25 फरवरी 1957 को ग्राम जमुआ, जिला मुंगेर में हुआ था। उनका निधन 31 दिसंबर 2025 को लगभग 70 वर्ष की आयु में हुआ। वे अरुणाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे और अपने सेवा काल में प्रशासनिक दक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए विशेष पहचान बनाई।

शिक्षा और समाज के प्रति रहा विशेष योगदान

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने अनुज भाइयों को अरुणाचल प्रदेश ले जाकर उच्च शिक्षा दिलाई, जिनमें से दो भाई वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने जीरोमाइल में अपना आवास बनाया और समाज से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

वक्ताओं ने व्यक्त किए श्रद्धा-सुमन

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह सादगी, उच्च विचार और समाज सेवा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

संस्था के संरक्षक डॉ. कृष्णा सिंह ने उन्हें एक कर्मयोगी प्रशासक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से प्रशासन और समाज दोनों में अमिट छाप छोड़ी।

वहीं संस्था अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र ने उनकी समयबद्धता, सक्रियता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते थे।

स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के अनुज मुरारी प्रसाद सिंह ने भावुक स्वर में उन्हें पिता समान मार्गदर्शक बताते हुए उनके स्नेह और सहयोग को याद किया।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जीवन जागृति सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन उनकी आत्मा की शांति की कामना के साथ किया गया।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading