भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

भागलपुर: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आगामी 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को भागलपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा आमजन की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।

कार्यक्रम की सफल एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को टाउन हॉल पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जन संवाद में आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष बैठक एवं कवरेज की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सेवा जारी, यात्रियों को 10 जुलाई तक मिलेगी राहत

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में उमस से जल्द राहत के आसार, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

    Share Add as a preferred…