IND vs NZ ODI सीरीज: टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, हार्दिक-बुमराह बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी। लंबे समय से चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 3 जनवरी 2026 को टीम की घोषणा की जाएगी। चयन समिति की बैठक के बाद आखिरकार 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड सभी के सामने आ गया है।

इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि अय्यर तभी खेल पाएंगे, जब उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस की अनुमति मिलेगी। वहीं हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

BCCI ने चयन को लेकर कुछ अहम अपडेट भी साझा किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को CoE की ओर से एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी गई है। बोर्ड उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है और इसी कारण उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। यही वजह है कि पांड्या को इस वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
*श्रेयस अय्यर की उपलब्धता BCCI CoE की अनुमति पर निर्भर

इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

टीम चयन में कुछ बड़े नामों का बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में शतक लगाया था, उन्हें इस बार ड्रॉप कर दिया गया है।
  • मोहम्मद शमी को लेकर चयन की अटकलें थीं, लेकिन उन्हें अंतिम स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया।
  • ईशान किशन के वनडे टीम में वापसी की भी चर्चा थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल पर भरोसा जताया है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचटीमेंस्थान
11 जनवरी 2026पहला वनडेभारत vs न्यूजीलैंडवडोदरा
14 जनवरी 2026दूसरा वनडेभारत vs न्यूजीलैंडराजकोट
18 जनवरी 2026तीसरा वनडेभारत vs न्यूजीलैंडइंदौर

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है, खासकर आगामी बड़े टूर्नामेंट्स से पहले टीम संयोजन और खिलाड़ियों की फॉर्म को परखने के लिहाज से।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…