नववर्ष और सरस मेला: पटना प्रशासन अलर्ट, गांधी मैदान इलाके में ट्रैफिक सख्त

नववर्ष 2026 और गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भारी भीड़ की संभावना के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।
पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स, गार्डिनर रोड अस्पताल समेत कुल 9 मेडिकल टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। ये टीमें भीड़भाड़ वाले इलाकों और ट्रॉमा-संवेदनशील मार्गों पर तैनात रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

गांधी मैदान के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध

  • ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
  • दानापुर से राजापुर पुल होकर आने वाले वाहन पुलिस लाइन तिराहा से वापस लौटेंगे
  • अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से आने वाले वाहन करगिल चौक से लौटेंगे
  • एग्जीबिशन रोड पर भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर ऑटो नहीं चलेंगे
  • एसपी वर्मा पथ से आने वाले ऑटो-ई रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे
  • बुद्धमार्ग, कोतवाली टी, पुलिस लाइन तिराहा और बैंक रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे
  • मछुआ टोली से बारी पथ होते हुए ठाकुरबाड़ी मोड़ तक वैकल्पिक मार्ग की अनुमति

पार्किंग को लेकर सख्ती

  • चिड़ियाघर गेट नंबर-01 और राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े वाहन क्रेन से हटाए जाएंगे
  • वाहन वेटनरी कॉलेज के खाली मैदान में पार्क कराए जाएंगे
  • पटना जंक्शन, हनुमान मंदिर और गोलंबर के आसपास सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
  • कुम्हरार पार्क के पास दोनों ओर की कच्ची फ्लैंक पर पार्किंग की अनुमति

प्रशासन की अपील

पटना प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं से सहयोग लें, ताकि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।


L

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, गोराडीह से 8.25 किलो गांजा बरामद, तस्कर की तलाश तेज

    Share Add as a preferred…

    बिहार कैबिनेट के 29 बड़े फैसले: खिलाड़ियों को नौकरी, पर्यटन को बढ़ावा, सड़क सुरक्षा पर 622 करोड़ खर्च, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार

    Share Add as a preferred…