जीतन राम मांझी राज्यसभा सीट पर अड़े, जताया वादा पूरा न होने का रोष

जहानाबाद: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीट को लेकर फिर से अपनी मांग दोहराई है। मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पार्टी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।

मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा, “हमारी पार्टी को कम करके आंका जा रहा है। अगर वादाखिलाफी हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें सिर्फ एक सीट मिली, लेकिन राज्यसभा की सीट नहीं दी गई।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का अनुशासित सिपाही होने के नाते उन्होंने बेटे संतोष सुमन को एक सीट दिलाई और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

मांझी ने जोर देते हुए कहा कि पुराने वादे के अनुसार उनकी पार्टी को राज्यसभा में स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि यही सलाह उन्होंने अपने बेटे संतोष को भी दी थी कि वह अपना अधिकार मांगे।

उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष

जितन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा की नसीहत पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “खुद सांसद बन गए, पत्नी को विधायक और बेटे को मंत्री बना दिया, और मुझे नसीहत दे रहे हैं। हमारी पार्टी की सीटों की मांग मजबूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अब भी निर्दलीय की तरह देखा जाता है, जबकि वे एक मजबूत पार्टी के रूप में पहचान बनाना चाहते हैं।

बता दें कि 9 अप्रैल 2026 को बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने वाली हैं। इनमें से JDU के 2, RJD के 2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की 1 सीट शामिल है। जीतन राम मांझी इनमें से एक सीट पर दावा कर रहे हैं।


 

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नीतीश कुमार को जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading