पटना में ठंड का कहर, लगातार पांचवें दिन गिरा न्यूनतम तापमान, शीत दिवस की चेतावनी

पटना में सोमवार को लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर और तेज हो गया, जिससे लोग सिहरते नजर आए। मौसम विभाग ने राजधानी पटना में शीत दिवस जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है।

कोहरा और बादलों का असर

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा कुछ हद तक छंट सकता है, लेकिन बादल बने रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

इन जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा और आसमान में बादल बने रहेंगे।

मंगलवार को उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

यातायात व्यवस्था प्रभावित

ठंड और घने कोहरे का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पटना से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें 10 से 20 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

वहीं, दृश्यता कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई अन्य उड़ानें देरी से संचालित हुईं। मौसम सामान्य होने तक यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह दी गई है।


 

  • Related Posts

    मोतिहारी में मानवता शर्मसार! दिल्ली से आए कपल को कमरा दिलाने के बहाने बनाया बंधक; किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ दरिंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में फिट इंडिया कार्निवल 2026 का भव्य आयोजन, खेल और फिटनेस के प्रति लोगों में दिखा उत्साह

    Share Add as a preferred…

    Continue reading