टीम वी केयर द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, दिवंगत नीरज पांडेय और शहीद अनुज कुमार सिंह की स्मृति को समर्पित

भागलपुर: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम वी केयर के तत्वावधान में रविवार 21 दिसंबर को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मानवता और सेवा भावना को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

पहला रक्तदान शिविर अलीगंज, भागलपुर में आयोजित होगा, जो स्वर्गीय नीरज पांडेय जी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा। वहीं दूसरा शिविर मानिकपुर (शाहकुंड) में आयोजित किया जाएगा, जिसे वीर शहीद अनुज कुमार सिंह की पावन स्मृति को समर्पित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

टीम वी केयर की ओर से आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। शिविर के दौरान चिकित्सकीय देखरेख में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…