Syed Mushtaq Ali Trophy Final: ईशान किशन के तूफानी शतक से झारखंड ने हरियाणा के खिलाफ बनाया विशाल स्कोर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को झारखंड और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। पुणे में आयोजित इस खिताबी मुकाबले में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान ईशान किशन ने तूफानी शतक जड़कर हरियाणा के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया, जबकि कुमार कुशाग्र की आक्रामक पारी ने झारखंड की बल्लेबाजी को और मजबूती दी।

ईशान किशन का धमाकेदार शतक

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और हरियाणा के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने अपनी 45वीं गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और इसके बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। ईशान ने 49 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 206.12 का रहा।

कुमार कुशाग्र की तूफानी अर्धशतकीय पारी

ईशान किशन का शानदार साथ कुमार कुशाग्र ने दिया। कुशाग्र ने हरियाणा के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 81 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने झारखंड को बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ाया।

16 ओवर में 200 रन पूरे

खबर लिखे जाने तक झारखंड ने 16 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। टीम के 3 विकेट गिरे थे और अंतिम ओवरों में स्कोर को और ऊंचाई तक ले जाने का पूरा मौका मौजूद था। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के सामने अपना पहला खिताब जीतने का सुनहरा अवसर है।

टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं ईशान किशन

गौरतलब है कि ईशान किशन फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में नहीं लौट सके हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में इस तरह के दमदार प्रदर्शन के जरिए ईशान किशन चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…