मालदा मंडल द्वारा धुलियन गंगा रेलवे स्टेशन पर डिजिटल टिकटिंग जागरूकता अभियान का आयोजन

मालदा, 12 दिसंबर 2025: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत मालदा मंडल अपने क्षेत्र में डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मालदा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज धुलियन गंगा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षकों और टिकट जांच कर्मियों ने यात्रियों को UTS ऑन मोबाइल ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने और टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। कई यात्रियों के मोबाइल पर ऐप इंस्टॉल करवाकर उन्हें डिजिटल टिकटिंग का प्रत्यक्ष अनुभव भी दिया गया। टीम ने यात्रियों को पेपरलेस और कैशलेस टिकटिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक बन सके।

अभियान के दौरान UTS ऐप की प्रमुख विशेषताएं बताई गईं: • आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस
• टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की आवश्यकता समाप्त
• पेपरलेस और कैशलेस टिकटिंग सुविधा
• सामान्य, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट की बुकिंग
• मोबाइल पर तुरंत डिजिटल टिकट प्राप्त करने की सुविधा

इस पहल के माध्यम से मालदा मंडल यात्रियों को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक टिकटिंग की ओर प्रेरित कर रहा है। मंडल का प्रयास है कि डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप अधिक से अधिक यात्री मोबाइल टिकटिंग अपनाएं और तकनीक आधारित सेवाओं का लाभ उठाएं।


 

  • Related Posts

    मोतिहारी में मानवता शर्मसार! दिल्ली से आए कपल को कमरा दिलाने के बहाने बनाया बंधक; किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ दरिंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading