गुंडा बैंक पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: “बंद होंगे सारे अवैध बैंक, सिर्फ RBI से अधिकृत बैंक ही चलेंगे” — उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना में बुधवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में चल रहे गुंडा बैंक के अवैध कारोबार पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि इसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “सूदखोरी, मनमाना ब्याज वसूली और जमीन गिरवी रखने जैसी अवैध गतिविधियों को सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार में सिर्फ RBI से अधिकृत बैंक ही चलेंगे। गुंडा बैंक की कोई जगह नहीं है।”

सम्राट चौधरी पटना के सरदार पटेल भवन में 48 आशु सहायक अवर निरीक्षकों (स्टेनो एएसआई) को नियुक्ति पत्र सौंपने पहुंचे थे। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा पुलिस व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।


कानून-व्यवस्था को टेक्नोलॉजी से मजबूत बनाने की तैयारी

गृहमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर तेजी से काम कर रही है:

  • राज्य में बड़े पैमाने पर AI आधारित हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे
  • सभी जेलों में लगभग 10 हजार CCTV कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं
  • सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए निगरानी तंत्र को अपग्रेड किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि इन कदमों का लक्ष्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…