कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुरी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, आज होगा पहला T20 मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। यह मैच आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के स्टार

दर्शन के दौरान सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में खिलाड़ियों के पहुंचने पर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू

भारत इसी सीरीज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों की शुरुआत कर रहा है। विश्व कप से पहले टीम इंडिया को सिर्फ 10 टी20 मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में हर मैच बेहद अहम माना जा रहा है।
टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर खास नजर रखेगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

  • शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या इंजरी से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
  • जसप्रीत बुमराह आराम के बाद वापस लौट रहे हैं।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी हालिया खराब फॉर्म से उबरने की कोशिश करेंगे।
  • हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम संयोजन को लेकर सवालों के बीच टीम के साथ तैयारी में व्यस्त हैं।

टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि पहली ही भिड़ंत में दमदार प्रदर्शन करके वह सीरीज में मजबूत शुरुआत करे।


 

  • Related Posts

    T20 WC 2026: सांसें रोक देने वाला ‘महा-रोमांच’! भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा; 48 गेंदों पर ‘बैथल’ के तूफान ने उड़ाए होश, अब फाइनल में कीवियों से टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading